24 साल की टीचर ने किया छात्र का यौन शोषण
कैथोलिक स्कूल की अध्यापिका को एक छात्र के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अमेरिका के न्यूजर्सी के कॉर्डिनल मॅकारिक स्कूल की अध्यापिका ने पिछले साल मई महीने 17 वर्षीय एक छात्र से शारीरिक संबंध बनाया था।
मिरर के अनुसार, 24 साल की फातिमा ग्रुपिको के खिलाफ यौन हमले और छात्र को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फातिमा उस कैथोलिक स्कूल में इतिहास पढ़ाती थी। फिलहाल उसे नौकरी से हटा दिया गया है।
सेल्फी लेने की शौकीन है फातिमा ग्रुपिको
सरकारी वकील की ओर से बताया गया कि फातिमा ग्रुपिको ने उस वक्त छात्रों से यौन संबंध बनाए, जब पिछले वर्ष में मई महीने स्कूल बंद कर दिया गया था।
यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार की गई अध्यापिका में बारे में यही भी कहा जा रहा है कि वह क्लास में सेल्फी लेने की शौकीन थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी।
अध्यापिका के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर करने वाले वकील ने कहा है उसे गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।