फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Female BDC is kidnapped in UP

चुनावी घमासान के चलते दिनदहाड़े अगवा हुई महिला बीडीसी

Thu, 04 Feb 2016 05:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 04 Feb 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
Female BDC is kidnapped in UP

यूपी में ब्लॉक प्रमुख के पद का चुनाव को लेकर मचे घमासान में एक महिला बीडीसी को अगवा करने की खबर है। पति के साथ बाइक से घर जा रहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य को अगवा कर लिया गया। इस मामले में बंगरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है।

विज्ञापन


उल्दन थानांतर्गत बंगरा निवासी हनुमंत अहिरवार ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी अंगूरी देवी बीडीसी हैं। बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे पत्नी अंगूरी देवी के साथ वह बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि रास्ते में फॉरच्युनर कार संख्या यूपी93एएफ- 8227 से आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज ने उन्हें रोक लिया।

'पीड़िता बात कबूलेगी तो आरोपियों को भेजेंगे जेल'

Female BDC is kidnapped in UP

जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक कार से उतरे लेखराज के पुत्र जयहिंद ने अपने साथी रामस्वरूप, लखन यादव, महेंद्र, सालिग राम, बृजेंद्र और गुड्डा के साथ मिलकर उसकी पत्नी को बाइक से खींच लिया और गाड़ी में डालकर ले गए।

उसने पीछा करते हुए शोर मचाया मगर वह पत्नी को लेकर भाग निकले। यह सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
 
इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि पुलिस अपहृत की तलाश कर रही है। बरामदगी की बाद यदि बीडीसी अंगूरी देवी अपहरण की बात बताएंगी तो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed