फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Feisty Bangalore bride rejects groom over biryani tantrum

मटन बिरयानी नहीं खिलाई तो बारात वापस

Thu, 13 Mar 2014 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बेंगलुरू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बेंगलुरू Updated Thu, 13 Mar 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
Feisty Bangalore bride rejects groom over biryani tantrum

शादी में बारातियों को खाने में मटन बिरयानी की जगह चिकन बिरयानी परोस दी गई तो लड़के वालों ने शादी ही तोड़ डाली। इतनी छोटी सी बात के लिए दुल्हन के दरवाजे से बारात लौट जाए, ऐसा कभी सुना है आपने?

विज्ञापन


मामला बेंगलुरू शहर का है, जहां गोल्डन हेरिटेज शादी महल में दुल्हन सजधज कर अपनी जिंदगी के अरमान सजा रही थी। परिवार वालों की रजामंदी से हो रही इस शादी में दुल्हन पक्ष के सभी लोग तन-मन-धन से दुल्हा पक्ष के लोगों की हर मांग पूरी करने के लिए दिन रात एक किए हुए थे।
विज्ञापन


अचानक दुल्हा पक्ष के लोगों ने फरमाइश किया कि हम मटन बिरयानी खाएंगे जबकि दुल्हन पक्ष पहले से ही चिकन बिरयानी बना चुका था और वहीं परोसी जा रही थी। फिर क्या था, दुल्हा पक्ष भड़क गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में नौकरी करता है दूल्हा

Feisty Bangalore bride rejects groom over biryani tantrum

गुस्सा इतना बढ़ गया कि दूल्हे के परिजनों ने दुल्‍हन ने नि‍काह करने से इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष का कहना था कि उन्होंने बहुत छोटी सी मांग रखी थी, जिसे ल़डकी वालों ने नहीं माना।

उनका कहना था कि जब ल़डकी पक्ष के लोग इतनी सी बात पर तालमेल नही बिठा पाए तो आगे का रिश्ता कैसे चलता इसको लेकर आशंका थी। इस वजह से बारात लौट गई।

वहीं, दुल्‍हन का कहना था कि जब ससुराल पक्ष के लोग इतनी सी बात पर बि‍गड़ रहे हैं तो ऐसे घर में शादी करने से क्या फायदा। बताया जाता है कि  दोनों ही परिवार शहर के तनेरी रोड क्षेत्र में रहते हैं और दूल्हा दुबई में नौकरी करता है।

अब मैं अपनी पढ़ाई पर फोकस करूंगी

Feisty Bangalore bride rejects groom over biryani tantrum

दुल्‍हन का कहना है कि यह रि‍श्‍ता 20 दि‍न पहले तय कि‍या गया था, उन लोगों को नि‍काह की बहुत जल्‍दी थी। कहते थे कि लड़का कुछ ही दि‍न की छुट्टी लेकर आया है और मीडि‍ल ईस्‍ट वापस जाना है।

उनकी इस जल्‍दी के चलते हमें पहले से ही शक था लेकि‍न चि‍कन बि‍रयानी पर हुए बवाल के बाद उनकी औकात पता चल गई। अब दुल्‍हन का कहना है कि, मैं अपनी पढ़ाई पर फोकस करूंगी और शादी के बारे में अब कोई वि‍चार नहीं है।

हालांकि बाद में इस मामले में ल़डकी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed