फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fathered twelve children jailed for raping his children in Washington

12 बच्चों के बाप ने किया इंसानियत को शर्मसार करने वाला काम

Thu, 28 May 2015 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 May 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
fathered twelve children jailed for raping his children in Washington

12 बच्चों के बाप ने इंसानियत को शर्मसार करने का काम किया है। इस कुकर्मी बाप पर अपने ही बच्चों का बलात्कार करने और उन्हें भूखा मारने का आरोप लगा है। इस हैवान बाप के दो बीवियों से 12 बच्चे हैं।

विज्ञापन


43 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मेलफोर्ड वारेन जूनियर के मामले में जांच कर्ताओं ने पाया है कि वे इस तरह से बच्चों का यौन शोषण और उनके साथ क्रूरता करता था वैसे कोई मानसिक बीमारी से पीड़ित शख्स भी नहीं करेगा।
विज्ञापन


इस आरोपी वारेन को अब बच्चों के बलात्कार और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल में ही वारेन के पड़ोसियों जब उसके घर से झगड़े की आवाजें सुनी और कुछ अजीब तरह का माहौल देखा तो इस बारे में पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुधमुहे बच्चों के शोषण में मां थी शामिल

fathered twelve children jailed for raping his children in Washington

डेली मेल के अनुसार, बच्चों के यौन शोषण और प्रताड़ना की शिकायत की जांच हुई तो पता चला की उनकी मां भी इस अपराध में शामिल थी। 20 साल की अमनजोत जसवाल और 41 साल की शैनन ‌स्मिथ दोनों महिलाओं को अपराध‌िक मामलों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि इन महिलाओं ने अब वारेन को अपना पति या ब्यॉयफ्रेंड मानने से इनकार किया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि जसवाल नामकी महिला को पीड़ित बच्चों के बयान के आधार पर आरोपी माना गया था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सभी बच्चों के की उम्र 13 साल से कम है और इनमें से तो कुछ बहुत छोटे हैं। ज्यादातर बच्चे मामले के बारे में ठीक से बोल पाने या जानकारी देने में सक्षम नहीं हैं इसलिए उनसे जानकारी जुटाने के लिए एक विशेष की मदद ली जा रही है।

कई बच्चों के तोड़े हाथ पांव

fathered twelve children jailed for raping his children in Washington

जिन बच्चों के बारे में सूचना मिली है उनमें एक का हाथ वारेन ने इसलिए तोड़ दिया कि उससे पढ़ना नहीं आता था वह मार-मार के उन्हें पढ़ना सिखा रहा ‌था। जबकि एक 14 महीने के बच्ची का भी हाथ टूटा मिला जिसके बारे में कहा जा रहा था कि आरोपी बाप ने उसे उठाकर सोफा में फेंक दिया था जिससे उसका हाथ टूट गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों को बाथरूम में और कुद को कचरे वाले घर में कुछ दिन के ल‌िए बंद किया गया। बच्चों को भूखा होने के बावजूद भी उन्हें खाना नहीं दिया गया और न ही उनका इलाज कराया गया।

आरोपी दोनों महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है कि 12 बच्चों में से 41 वर्षीय शैनन से दो बच्चे हैं जबकि नवजोत जसवाल से 10 बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed