फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father shoots his daughter for her love affaire in bareilly up

पिता ने शिक्षक बेटी को गोली मारी फिर जिंदा जलाया

Tue, 28 Jul 2015 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jul 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
father shoots his daughter for her love affaire in bareilly up

गैर बिरादरी के युवक से कोर्ट मैरिज करने से पहले सिरोधी अंगदपुर गांव में शिक्षक बेटी को उसके बाप ने ही गोलियों से भून डाला। सिसक रही बेटी को भतीजे और ग्रामीणों की मदद से टेंपो में लादने के बाद जंगल में ले जाकर जिंदा ही आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


सीओ की सूचना के कई घंटे के बाद पुलिस गांव में पहुंच पाई। तब तक आरोपी पिता घर में ताला डालकर परिवार समेत फरार हो चुका था। इस मामले में देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता, भाई और गांव के दो अन्य अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पेशे से पेट्रोल पंप सेल्समैन, काश्तकार बहरोली गांव के संदीप शर्मा पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि सिरोधी अंगदपुर के बहोरनलाल जाटव की बेटी राजबाला से उसके लगभग तीन साल से प्रेम संबंध थे। दोनों की 12 अगस्त को कोर्ट मैरिज होने वाली थी। जिसके लिए कोर्ट में अर्जी भी दे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाई - बहनों में दूसरे नंबर की 23 वर्षीया राजबाला को इसी एक जुलाई को शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के रूप में प्रमोशन मिला था। शेरगढ़ ब्लाक के दुनकी प्राथमिक विद्यालय में पहली पोस्टिंग हुई थी।

जंगल ले जाकर जिंदा जला दिया

father shoots his daughter for her love affaire in bareilly up

राजबाला इतवार शाम ही सिरोधी अंगदपुर पहुंची थी। सोमवार लगभग सवा पांच बजे संदीप से प्रेम विवाह का विरोध करते हुए पिता बहोरनलाल ने राजबाला को तमंचे से तड़ातड़ चार गोलियां मारीं। एक गोली माथे, दो पेट और एक सीने पर लगी। छोटी बहन राधा ने फौरन ही फोन पर उसे राजबाला को गोली मारे जाने की खबर दी थी।

राधा ने यह भी बताया कि दीदी की सांसें चल रही थीं, वह तड़प रही थी लेकिन बेरहम पिता को तरस नहीं आया। सगे भतीजे और गांव के कुछ लोगों की मदद से वह तड़पती बेटी को लकड़ियों के गट्ठर समेत टेंपो में लादकर ले गया और जंगल में किसी अज्ञात जगह पर जिंदा ही फूंक दिया।

बाद में जगह को धोकर अस्थियों समेत सारी राख रामगंगा नदी में बहा दी। सीओ कालू सिंह ने बताया कि देर शाम पुलिस ने सिरोधी अंगदपुर के शिक्षक राजबाला जाटव की गोलीमाकर हत्या करके उसके शव को जलाकर सबूत नष्ट करने के मामले में पिता बहोरन लाल जाटव, लड़की के भाई पप्पू और गांव के ही दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।

राजबाला ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

father shoots his daughter for her love affaire in bareilly up

एसओ सतीश यादव ने भी एफआईआर लिखे जाने की पुष्टि की है। हालांकि साफ किया कि आनर किलिंग है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। 

संदीप के दावे को सच मानें तो राजबाला को अपने पिता से ही जान का खतरा था। कई बार उन दोनों को घेरकर हमले की कोशिश भी की थी। खुद राजबाला ने एक पखवाड़े पहले थाने में नामजद तहरीर देते हुए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं, महिला हेल्पलाइन पर फोन करके भी हत्या की आशंका जता चुकी थी।

पुलिस नहीं, एंबुलेंस को दी थी इत्तिला
संदीप ने बताया कि राधा से खबर मिलने पर उन्होंने 108 नंबर एंबुलेंस को फौरन ही फोन किया था लेकिन एंबुलेंस काफी देरी से पहुंची। तब तक लड़की का क्रियाकर्म हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed