फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father sacrificed his nine month son for goddess

बाप बना हैवान, मासूम बेटे की चढ़ा दी बली

Fri, 11 Oct 2013 01:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
father sacrificed his nine month son for goddess

बाराबंकी में एक शख्स ने अंधविश्वास के कारण हैवान बनने से भी गुरेज नहीं किया। उसने देवी को खुश करने के लिए अपने ही नौ माह के बेटे की बलि चढ़ा दी।

विज्ञापन


नारायण पूर्वा गांव निवासी राजकुमार चौरसिया उर्फ हेमंत ने बुधवार को घर में दुर्गा की मूर्ति के सामने अपने बेटे का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया।

इस समय राजकुमार पुलिस कि हिरासत में है लेकिन उसे हत्या का कोई दुख नहीं।

पुलिस के मुताबिक राजकुमार ने पहले अपने बेटे को नहलाया और फिर पास के दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए ले गया। यहां से लौटकर उसने बेटे की जान ले ली।

इस घटना से राजकुमार का पूरा परिवार सकते हैं। जब परिवार को इसका पता चलता तो उन्होंने बच्चे को बचाने की कोशिश लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पकड़े जाने के डर से राजकुमार ने घर से भागने की भी कोशिश लेकिन आसपास के लागों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक राजकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का कहना है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed