फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father rapes three daughters in mumbai

कलयुगी पिता ने तीन बेटियों से किया बलात्कार

Fri, 10 Apr 2015 12:49 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
father rapes three daughters in mumbai

कई सालों तक पिता की हैवानियत का शिकार हुई लड़की ने आखिरकार उसके खिलाफ आवाज उठाई और पुलिस से शिकायत करके आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन


घटना मुंबई की है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका पिता बीते छह साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने बताया कि आरोपी स्कूल और कॉलेज की फीस नहीं देता था। फीस देने के बदले वह उसके साथ सेक्स करने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन


आरे पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता अपने पिता के साथ रहती थी। घर में दो अन्य लड़कियां भी रहती हैं, जो एक तलाकशुदा महिला की बेटी हैं। वह महिला पहले इसी परिवार के साथ रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाने से रोका तो नहीं दी फीस

father rapes three daughters in mumbai

मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पिता इलाके में सफाई आदि का काम करता है। जबकि पीड़ित लड़की ने इस साल कॉलेज में दाखिला लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने गुरुवार सुबह उनसे संपर्क किया और बताया कि उसका पिता बीते छह साल से उसका बलात्कार कर रहा है।

उसने बताया कि आरोपी पिता उसके ट्यूशन, कॉलेज और किताबों के साथ ही कपड़ों के लिए भी पैसे नहीं देता था अगर वह उसके साथ संबंध बनाने से मना कर देती थी।

वह हमेशा लड़की को घर से बाहर निकलने से रोकता था और परिणाम भुगतने की भी धमकी देता था। आरोपी बेटी को धमकी देता था कि अगर उसने भागने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया तो रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके साथ कई बार बलात्कार हुआ है।

सौतेली बेटियों से भी किया बलात्कार

father rapes three daughters in mumbai

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय आरोपी ने 17 साल पहले शादी की थी। बेटी के पैदा होने के बाद उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया जिसके बाद वह एक तलाकशुदा महिला को साथ ले आया। उस महिला की दोनों बेटियां भी उसके साथ आईं जो कि उम्र में पीड़िता से बड़ी हैं।

आरोपी की हरकतों से ऊब कर तलाकशुदा महिला ने भी उसे छोड़ दिया हालांकि वह अपनी दोनों बेटियों को अपने साथ नहीं ले गई। आरोपी ने उन दोनों के साथ भी बलात्कार किया।

आरे सब पुलिस की इंस्पेक्टर रश्मि जाधव ने कहा कि बुधवार को पीड़िता वहां पहुंची और पिता के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और रेप की शिकायत दर्ज कराई। वह घर से भागकर पुलिस के पास पहुंची थी। उसने बताया कि उसका पिता सौतेली बेटियों के साथ भी कई साल से बलात्कार करता आ रहा है। पुलिस सभी लड़कियों का बयान दर्ज कर रही है।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन उत्पीड़न अधिनियम 2012 (पोक्सो) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed