फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father raped with his daughter in jaunpur

पत्नी ने दस हजार नहीं दिए तो पति ने लूट ली बेटी की आबरू

Sat, 16 May 2015 08:14 AM IST
Updated Sat, 16 May 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
father raped with his daughter in jaunpur

सौतेले पिता ने पांच मई को नाबालिग बेटी को ननिहाल से अगवा कर उसके साथ कई दिन तक दुराचार किया। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पास्को एक्ट के तहत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला (38) की दूसरी शादी आजमगढ़ जिले के देवगांव थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। पहली शादी से उसे एक बेटी है। बेटी पांच साल की थी, तभी पहले पति ने उससे नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन


वह बेटी के साथ मायके में रहने लगी। आठ साल पूर्व उसने दूसरी शादी कर ली थी। बेटी ननिहाल में रहती है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे कमाकर रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करता है। इस पर वह मड़ियाहूं क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पांच मई को सुबह उसका पति अपने एक साथी के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचा और दस हजार रुपये मांगने लगा। इनकार करने पर उसने उससे पांच वर्ष की बेटी और आठ वर्ष के बेटे को छीन लिया और वहां से चला गया। वह मायके पहुंची तो वहां उसकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी भी नहीं थी।

पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

father raped with his daughter in jaunpur

मायके वालों ने बताया कि उसका सौतेला पिता आया था और मां के बीमार होने की बात कहकर बेटी को साथ ले गया। वह थाने गई तो पुलिस ने भगा दिया। तब एक एनजीओ के माध्यम से उसने थाने जाकर गुहार लगाई। पुलिस ने आजमगढ़ जाकर तीनों बच्चों को बरामद कर लिया। बड़ी लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले दस दिनों से उसके साथ दुराचार कर रहा था।

दी थी बेटी को बेचने की धमकी
लड़की की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घर से गायब बच्चों को खोजते-खोजते अपने ससुराल आजमगढ़ गई थी। वहां बच्चे नहीं मिले तो पुलिस थाने में जाकर प्रार्थना पत्र दिया। इसी बीच पति ने मोबाइल फोन पर धमकी दी थी कि उसे 25 हजार रुपये नहीं मिले तो वह बेटी को कोठे पर बेच देगा।

आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए महिला कांस्टेबल के साथ जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डा. विजय कुमार उपाध्याय  इंस्पेक्टर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed