{"_id":"b7bda9e0cb0053d73e2c81bc8d6b60d3","slug":"father-raped-his-daughter-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा बाप, बेटी से चार साल से कर रहा था रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दरिंदा बाप, बेटी से चार साल से कर रहा था रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
एक पिता अपनी 16 साल की बेटी से चार साल से रेप कर रहा था। एक एनजीओ और आस-पड़ोस के लोगों की मदद से लड़की को दरिंदे पिता के चंगुल से मंगलवार को छुड़ाया गया।
विज्ञापन
लड़की को बचाने के लिए जब एनजीओ के लोग उसके घर पर पहुंचे तो उसका पिता वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, यह मामला तमिलनाडु के नामक्कल जिले के कोमारपालयम की है।
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के अधिकारियों ने बताया कि लड़की 11वीं में पढ़ती है। उसका पिता चार साल से उससे रेप कर रहा था। लड़की के रिश्तेदारों ने कॉल कर दरिंदे पिता की करतूतों को बताया था।
बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद पीड़िता को नामक्कल के एक आश्रय घर में भेज दिया गया।