फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father raped daughter in haryana

एक साल से पिता कर रहा था बेटी से रेप

Sat, 21 Dec 2013 12:05 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 Dec 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
father raped daughter in haryana

हरियाणा में फरीदाबाद के गांव मुजेसर में किराए पर रहने वाली एक किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मुजेसर थाना पुलिस पहुंची तो पता चला कि पिता के दुष्कर्म का प्रयास करने पर उसने शोर मचाया था।

विज्ञापन


बच्ची का कहना है कि पिता एक साल से उसे हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह यहां अपने पिता रामू (बदला नाम) और छोटे भाई के साथ रहती है। शीशे का काम करने वाले उसके पिता ने कुछ दिन पहले दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन


इस पर उसकी मां बड़ी बहन को लेकर गांव चली गई। करीब एक साल पहले सौतली मां भी अपने बच्चों को लेकर गांव चली गई। इसके बाद से पिता उसे डरा-धमकाकर हवस का शिकार बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, धर्मगुरु ने शिष्या से किया कई बार रेप, कराया गर्भपात

परेशान होकर उसने गत दिनों पड़ोसी महिला ने आपबीती बताई। महिला ने मदद का भरोसा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात पिता शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी बच्ची ने हिम्मत दिखाकर शोर मचा दिया। जांच अधिकारी एएसआई रामकुमार ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की बात कही है।

पढ़ें, सेक्स से किया मना, प्रेगनेंट बीवी को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed