फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father raped daughter in fatehpur

रिश्ता कलंकित, पिता ने किया विवाहित बेटी से रेप

Fri, 13 Jun 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 13 Jun 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
father raped daughter in fatehpur

बदायूं जैसी शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद भी नरपिशाच घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। अमौली के चांदपुर थाना क्षेत्र में पिता ने ही रिश्ते को कलंकित कर दिया। अपनी सौतेली विवाहित बेटी के साथ अधेड़ ने दुराचार किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बिंदकी भेजा। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर लिया गया।

आरोपी है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की बजाय छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

मां से मिलने आई थी बेटी

father raped daughter in fatehpur

चांदपुर थाना क्षेत्र निवासी रामविशाल पुत्र भगवानदीन पिछले दस वर्षों से गांव निवासी एक विवाहिता के साथ रह रहा है। विवाहिता के पहले पति से तीन बेटियां हैं। उसके राम विशाल से भी एक पुत्र व पुत्री पैदा हुई। मां से मिलने के लिए बेटियों का रामविशाल के घर आना-जाना है। दो की शादी हो चुकी है।

बुधवार को रामविशाल की पत्नी कहीं बाहर गई थी तभी उसकी सौतेली बेटी मां से मिलने घर पहुंची। रामविशाल ने उसे यह कहकर रोक लिया अभी उसकी मां आती ही होगी। मां दूसरे गांव में निमंत्रण में गई थी।

रात में आरोपी अधेड़ ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। दूसरे दिन पीड़ित युवती ने अपने पिता को घर आकर घटना की जानकारी दी। पुत्री को लेकर पिता थाना चांदपुर पहुंचा। एसएचओ चांदपुर अंगद सिंह ने बताया कि बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र में भी किशोरी से रेप

father raped daughter in fatehpur

उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव में सूने घर से किशोरी को उठा ले गए। आरोप है कि गांव के बाहर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। गांव में बारह वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात करीब घर में अकेली थी। परिजन पड़ोस में बारात में गए थे।

परिजनों का आरोप है कि गांव का विंदा प्रसाद का पुत्र लीलाधर लोधी घर में घुस और किशोरी का अपहरण कर तालाब के किनारे ले गया। वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन जब घर लौटे, तो किशोरी घर से गायब मिली। परिजनों ने किशोरी को खोजना शुरू किया, तो वह तालाब के समीप आरोपी के साथ मिली।

परिजनों को देखकर दुष्कर्मी तमंचा लहराता हुआ भाग खड़ा हुआ। हालांकि एसओ का कहना है कि किशोरी हैंडपंप में पानी भर रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींचना शुरू किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed