{"_id":"edcab99d0bf8c52a00131f6defb00ef7","slug":"father-raped-daughter-got-10-years-jail-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक शख्स को अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी ने अपनी 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
अदालत ने दोषी को पोक्सो कानून के तहत सजा सुनाई है। घटना दिल्ली के बेगमपुर इलाके की है।
पीड़िता की जुबानी, वहशी पिता की कहानी
रोहिणी अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इला रावत ने 40 वर्षीय दोषी को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पोक्सो) के तहत दस साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
बाप करना चाहता था बेटी से शादी, 11 साल किया रेप
अदालत ने कहा कि तथ्यों से साफ है कि पिता ने ही घर की चारदीवारी में बेटी का यौन शोषण किया। आरोपी की नजर में बेटी की मर्यादा की कोई इज्जत नहीं है, जबकि पीड़िता को भरोसा था कि वह उसे सुरक्षा देगा।
विज्ञापन
बेटी के बारे में करता था अश्लील बातें
अदालत ने पीड़िता के कल्याण के लिए एक लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिल्ली सरकार को दिया है।
अभियोजन के मुताबिक, घटना इसी साल 15 मार्च की है। घटना के समय पीड़िता की मां किसी रिश्तेदार के घर गई थी। पीड़िता और भाई-बहन पिता के साथ घर पर थे। पुलिस ने आरोपी को 17 मार्च को गिरफ्तार किया था।