फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father of molestation accused shoots a girl in school

अश्लील मैसेज भेजता था बेटा, पीड़िता को मारी गोली

Thu, 01 Jan 2015 12:40 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
father of molestation accused shoots a girl in school
गोरखपुर में महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंगला देवी मंदिर कैंपस बेतियाहाता में बेटे की शिकायत स्कूल प्रबंधन से करने पर छात्र के पिता ने छात्रा को गोली मार दी।
विज्ञापन


छात्र छात्रा को अश्लील एसएमएस भेज रहा था। घटना स्कूल के प्रधानाचार्य कक्ष में बुधवार की दोपहर में हुई। स्कूल के शिक्षकों ने छात्र के पिता को पकड़कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली छात्रा के सीने के दाहिने हिस्से को छूती हुई निकल गई। देर शाम छात्र विकास त्रिपाठी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलने के लिए बुलाया था स्कूल

father of molestation accused shoots a girl in school

तुर्कमानपुर के रहने वाले रामाश्रय जायसवाल की बेटी पलक जायसवाल (14) महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंगला देवी मंदिर कैंपस में कक्षा नौ की छात्रा है। उसके क्लास में ही अलहदादपुर के रहने वाले अनीस उर्फ त्रियुगी नारायण त्रिपाठी का बेटा विकास त्रिपाठी भी पढ़ता है।

पलक का आरोप था कि पिछले कुछ दिनों से विकास उसे मारता था और मोबाइल फोन पर अश्लील एसएमएस भेज रहा था। जिसकी शिकायत पलक ने बुधवार को प्रधानाचार्य आभा राज से की। पलक की शिकायत को प्रधानाचार्य ने विद्यालय की अनुशासन समिति के सामने रखा।

अनुशासन समिति ने विकास को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी देने के लिए स्कूल प्रबंधन ने विकास के पिता अनीस उर्फ त्रियुगी नारायण को विद्यालय बुलाया था।

दो बार चलाई गोली

father of molestation accused shoots a girl in school

दोपहर एक बजे के करीब त्रियुगी अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य कक्ष में बेटे की गलतियों को उन्हें बताया जा रहा था।

इसी बीच त्रियुगी ने पिस्टल निकालकर पलक के ऊपर दो गोली चला दी। गोली पलक के दाहिने सीने के दाहिने हिस्से को छूते हुए निकल गई, पलक वहीं गिर पड़ी।

प्रधानाचार्य कक्ष में मौजूद शारीरिक शिक्षक हर्षवर्धन सिंह और कंप्यूटर टीचर अनिल त्रिपाठी ने त्रियुगी को पकड़ लिया। और घटना की सूचना कैंट पुलिस को दी। उधर, प्रधानाचार्य आभा राज ने बताया कि छात्र को स्कूल से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसपी सिटी सतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को पिस्टल के साथ शिक्षकों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। त्रियुगी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed