फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father murdered son

...और पिता ने काट डाला बेटे का गला

Sat, 30 Aug 2014 10:21 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
father murdered son

हरियाणा के भिवानी से ओक सनसनीखेज खबर है। बापोड़ा गांव में एक पिता ने बेटे की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि शराब की लत व मारपीट करने की हरकतों से परेशान होकर पिता ने बेटे की हत्या की। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह की है। बापोड़ा गांव में 21 वर्षीय युवक अजीत की हत्या कथित तौर पर उसके पिता केशवराम ने कर दी। हत्या का दोपहर पता लगा जब केशवराम का छोटा लड़का रवि घर पहुंचा। उसने कमरे में अजीत को मृत देखा। इसके बाद उसने अपनी माता और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सायं को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और देर सायं करीब सात बजे पुलिस शव को लेकर अस्पताल पहुंची। मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार, सुशील कुमार, रिश्तेदार सतवीर ने बताया कि अजीत शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में अपने माता-पिता, पड़ोसियों के साथ झगड़ा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की हरकतों से तंग था ‌पिता

father murdered son

सभी उससे परेशान थे। उसे काफी समझाया भी मगर वह नहीं माना। इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी की मगर बेटा समझकर कोई कार्रवाई नहीं करवाई। बेटे की हरकतों से तंग आकर केशवराम ने इस घटना को अंजाम दिया। अशोक कुमार ने बताया कि अजीत की माता सुबह दवाई लेने भिवानी अस्पताल आ गई थी और यहां से देरी से गांव पहुंची।

दोपहर के समय अजीत का छोटा भाई रवि जो कि ट्रैक्टर चलाता है, घर आया तो हत्या का पता लगा। मामले की जांच कर रहे एसआई चंद्र सिंह ने बताया कि बापोड़ा वासी अजीत का कत्ल उसके पिता केशवराम ने किया है। जयपाल की शिकायत पर केशवराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

हत्या किसी तेज हथियार कुल्हाड़ी या गंडासी से की गई है। सिर व गर्दन पर वार किए गए है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक अजीत की मां ने अपने बेटे की हरकतों से तंग आकर इसकी शिकायत सदर थाने में भी कर रखी थी। कई दफा शिकायतें की गई और समझौता भी हुआ। परिजनों के अनुसार अजीत की हरकतें कम नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed