फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Father murdered six children, pregnant wife and mother over son’s haircut

बेटे की हेयर स्टाइल से खफा बाप ने पत्नी समेत आठ का किया कत्ल

Fri, 18 Dec 2015 07:36 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
Father murdered six children, pregnant wife and mother over son’s haircut

कोई शख्स किस बात को लेकर कितना गुस्सैल हो सकता है शायद इसका किसी को इस बात का अंदाजा नहीं हो सकता। एक पिता को अपने बेटे की हेयर स्टाइल पर इतना गुस्सा आया कि उसने न सिर्फ उसका कत्ल कर दिया बल्कि घर के सात और सदस्यों का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


आठ लोगों की हत्या में दोषी आरोपी शख्स ने रूस की एक अदालत को बताया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी, छह बच्चों और मां का कत्ल उस वक्त कर दिया जब बेटे की हेयरकट को लेकर उससे बहस की जाने लगी।
विज्ञापन


मेट्रो के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसके छह वर्षीय बेटे ने पैरट कट कटिंग कराई थी जो उसे पसंद नहीं थी। इसे लेकर उसने अपनी पत्नी से पूछा तो वह बहस करने लगी इसके बाद 10 मिनट तक मामले पर बहस हुई और फिर उसने गुस्से में आकर यह घातक कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

73 वर्षीय मां पर कुल्हाड़ी से कि 21 वार

Father murdered six children, pregnant wife and mother over son’s haircut

आरोपी ने अदालत को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी उससे तलाक लेना चाहती थी और इसीलिए वह कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रही थी जो उसे पसंद नहीं था।

आरोपी ने बताया कि पत्नी को पता था कि उसे पैरट कट पसंद नहीं है इसके बावजूद उसने बच्चे की पैरट कटिंग कराई थी।

उसने हत्या के सीन का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी पत्नी किसी की मदद करती इससे पहले उसने उस पर कुल्हाड़ी से दो वार कर दिए थे। इसके बाद फिर बच्चों का कत्ल किया। और अंत में 73 वर्षीय मां के कमरे गया और उसपर कुल्हाड़ी से 21 वार किए।

लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे दो दिन तक स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल के कुछ कर्मचारी बच्चों के बारे में पूछने आए तो देखा कि घर में कई लाशे पड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed