फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father molested his daughter in surat

प्यार करने की सजा, बेटी से कर डाली घिनौनी करतूत

Wed, 28 Aug 2013 03:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
father molested his daughter in surat

16 साल की एक लड़की को एक दूसरे समुदाय के लड़के से मोहब्बत थी। इस बात की भनक उसके पिता को लग गई। उसने सबक सिखाने के इरादे से बेटी से घिनौनी करतूत कर डाली।

विज्ञापन


घटना गुजरात के सूरत शहर की है। पीड़ित लड़की का पिता उसके प्रेम संबंधों के खिलाफ था। उसने शुक्रवार दोपहर को बेटी से छेड़खानी शुरु कर दी। उस वक्त उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, वह बड़ी ही बेशर्मी से पति-पत्नी के बीच संबंधों के बारे में बेटी से चर्चा करने लगा। उसने बेटी से कहा कि कुछ साल में तुम्हारी शादी हो जाएगी इसलिए पति-पत्नी के बीच संबंधों को दिखाकर बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने बेटी को अपनी बाहों में जकड़ लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। लड़की जब उससे खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी तो उसने पीटने की धमकी दी। लड़की ने रविवार को इस बारे में अपनी मां को बताया। तब थाने में पति के खिलाफ उसकी मां ने शिकायत की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खटोदरा थाने के इंस्पेक्टर सी के पटेल ने बताया कि वह बेटी के प्रेम संबंध को लेकर नाराज था। वह उसे सबक सिखाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed