फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father lost his daughter in gambling

महाभारत? जुए में बेटी हार गया बाप, गांव बना धृतराष्ट्र

Fri, 13 Dec 2013 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
father lost his daughter in gambling

महाभारत के पांडवों को जुए में मिली हार की कहानी पश्चिम बंगाल में दोहराई गई है। फर्क बस इतना है कि पांडव जुए में अपनी पत्नी हार गए थे और यहां एक पिता अपनी बेटी हार गया।

विज्ञापन


जुए की लत में पहले ही जमीन-जायदाद लुटवा चुके शराबी पिता ने हार के बाद अपनी 13 साल की बेटी की शादी युवक से करने का ऐलान पंचायत के सामने कर दिया।

इस मामले के मीडिया में आने के बाद विवाह को रोकने का प्रयास शुरू हो गया है।

बाइक के एक नंबर ने खोल दी नाजायज रिश्ते की पोल
विज्ञापन


टीओआई
के अनुसार, मालदा जिले के हबीबपुर गांव का रहने वाला परीमल मंडल जुए की लत के लिए बदनाम है। जुए में अपना सबकुछ हारने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाव पर लगाई बेटी
नशे में धुत परीमल चार दिसंबर को ऋषिपुर बाजार में एक युवक सुकुमार मंडल से जुए में हार गया। वह हारने के बाद भी वहां से हटने को तैयार नहीं था।

हनीमून पर पत्नी के साथ हैवानियत


जब दांव पर लगाने के लिए उसके पास कुछ नहीं रहा तो उसने अपनी बड़ी बेटी को ही दांव पर लगा दिया। वह फिर हार गया। लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी इस पर एक आवाज नहीं उठाई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उस समय लड़की स्कूल में थी।

22 जनवरी को शादी
जब परीमल गांव वालों के सामने अपनी बेटी से सुकुमार से शादी का ऐलान कर रहा था उस दौरान दो परिवारों ने शादी की तारीख 22 जनवरी भी तय कर दी। नौ दिसंबर को दोनों के घरवालों और पंचायत के सदस्यों के सामने मंगनी भी हो गई।

इसकी सूचना जब मीडिया को लगी तो इस शादी को रोकने के लिए जिला प्रशासन और गांव के बड़े-बुजुर्गों पर दबाव डाला जाने लगा। 8वीं में पढ़ने वाली लड़की ने बताया कि कुछ लड़के उसे छेड़ते थे। इसलिए मेरे पिता ने मेरी शादी करने का निर्णय लिया है।

परीमल ने गुरुवार को कहा, 'मेरी बेटी के लिए जो बेहतर होगा वह मैं करूंगा। आपको इससे क्या मतलब?'

जिला प्रशासन ने इस घटनाक्रम पर गांव के प्रधान से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed