फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father kills two daughters in uttar pradesh

यूपी: पिता ने 2 बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला!

Mon, 29 Dec 2014 12:11 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
father kills two daughters in uttar pradesh

आजमगढ़ के नरफोरा गांव में शनिवार की रात पारिवारिक कलह से गुस्साए एक युवक ने पत्नी को जमकर पीटा। मां को बचाने आई मझली पुत्री के सिर पर उसने कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी युवक सबसे छोटी तीन वर्षीय पुत्री को लेकर फरार हो गया। रविवार की देर शाम उस बच्ची की लाश घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ी मिली।
विज्ञापन


उधर, पिटाई से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। बड़ी पुत्री की तहरीर पर आरोपी पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूनी मंजर देखकर कांपा कलेजा

father kills two daughters in uttar pradesh

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव के ओमप्रकाश राम की शादी पार्वती से हुई है। वह चार बच्चों का पिता है। उसका बड़ा बेटा आकाश (16) गोवा में नौकरी करता है। जबकि पुत्री मंशा (15), सोनम (10) और मन्नू (3) मां के साथ घर में रहती थीं। पड़ोसियों के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक शनिवार की रात पार्वती, सोनम और मन्नू के साथ मड़ई में सोई थी। मंशा पड़ोस में सोने गई थी। रात करीब आठ बजे ओमप्रकाश बाजार से घर लौटा। किसी बात पर विवाद होने पर वह पत्नी को पीटने लगा। शोर सुनकर सोनम मां को बचाने पहुंची।

गुस्साए ओमप्रकाश ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया। सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पार्वती बेहोश हो गई। ओमप्रकाश मन्नू को लेकर फरार हो गया। रविवार की सुबह पड़ोस से बड़ी बेटी मंशा मड़ई में पहुंची तो वहां का हाल देख चीख पड़ी। उसने पड़ोसियों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed