फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father killed his own daughter

आन की खातिर बेटी को गला घोंटकर मार डाला

Fri, 19 Jun 2015 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, माछरा/मेरठ।
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, माछरा/मेरठ। Updated Fri, 19 Jun 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
father killed his own daughter

आन की खातिर पिता ने किशोरी बेटी को गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद शव को गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। भोजपुर पुलिस ने शव बरामद करते हुए हत्यारोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह दर्ज केस थाना मुंडाली ट्रांसफर किया जा रहा है। आरोपी परिवार समेत फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना मुंडाली क्षेत्र अंतर्गत गांव आड़ निवासी यूसुफ अली कुरैशी की बेटी रूबीना का पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रूबीना के परिजन इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन


रोक-टोक पर रूबीना और यूसुफ में कई बार नोकझोंक हो चुकी थी। पिता ने बेटी पर सख्त पहरा लगाते हुए घर से निकलना बंद कर दिया था। लेकिन, यह पहरा रूबीना के कदम नहीं रोक पाया। बुधवार तड़के यूसुफ ने घर में ही गला घोंटकर रूबीना को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुर के जंगल में फेंकी लाश

father killed his own daughter

बेटी की जान लेने के बाद यूसुफ उसके शव को लेकर ठिकाने लगाने के लिए भोजपुर के तूड़ी गांव के जंगल में पहुंचा और वहीं नाले में शव फेंक दिया। किशोरी की मौत की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई। सूचना पर मुंडाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

वहीं तूड़ी गांव में नाले से बहकर किशोरी की लाश एक पुल के किनारे पड़ी मिलने पर स्थानीय नागरिकों ने उसकी पहचान की। सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

father killed his own daughter

इंस्पेक्टर भोजपुर डालचंद का कहना है कि पिता ने प्रेम प्रसंग को लेकर अपनी बेटी की हत्या कर नाले में शव फेंक दिया था। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। चूंकि घटनास्थल मुंडाली थाना क्षेत्र का है तो इसे वही ट्रांसफर किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई थाना मुंडाली पुलिस करेगी।

उधर, मुंडाली एसओ वसीम खान का कहना है कि यूसुफ के घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी परिवार समेत फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अपने काम पर लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed