फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father killed his daughter

आपतिजनक हालत में देखकर बेटी को मार डाला

Wed, 25 Jun 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jun 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
father killed his daughter

बेटी को आपतिजनक हालत में देखा तो पिता का खून खौल उठा और बेटी को बिटौरे में डालकर जला दिया। घटना सहारनपुर के नकुड़ जुड्डी गांव की है। पिता ने प्रेम प्रसंग में अपनी नाबालिग बेटी को बिटौरे में जला दिया। इस दौरान प्रेमी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से बिटोरे के अवशेषों को जब्त करवा लिया है। उधर, वारदात के बाद आरोपी परिवार गांव से फरार हो गया। प्रेमी किशोरी की बड़ी बहन का देवर है।
विज्ञापन


नकुड़ के जुड्डी गांव निवासी एक व्यक्ति की बड़ी लड़की की शादी तहसील के एक गांव में हुई है। छोटी लड़की का प्रेम प्रसंग बड़ी बहन के देवर से हो गया था।

पुलिस ने मौके से अवशेष किए जब्त, जांच जारी

father killed his daughter

इस बीच उनकी शादी की भी बात चली, मगर दोनों ही परिवार इस पर राजी नहीं हुए। रविवार को लड़की के परिजनों ने प्रेमी-युगल को आपतिजनक हालत में देख लिया।

इसके बाद सोमवार को इसी बात को लेकर पूरे दिन घर में हो-हल्ला मचा। मंगलवार को लड़की के पिता बेटी से पहले मारपीट की और फिर उसे घर से लेकर चला गया।

प्रेमी ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी कि परिजनों ने नाबालिग को बिटौरे में जला दिया। खबर मिलने पर एसएसपी ने पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ गई है,

फिलहाल मौके पर बिटौरे के अवशेष को जब्त कर लिया गया है। एक्सपर्ट की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस पूरे मामले में बेहद गंभीरता से जांच कर रही है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया

father killed his daughter

वहीं, हरियाणा के पलवल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी अपने माता पिता के साथ टहरकी में रहती थी। उसी गांव में मथुरा जिले के गांव बरहाना निवासी भूरा अपने मामा (बलजीत) के घर रहने आया था।

भूरा मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब किशोरी के घर पहुंचा और घर में लड़की को अकेली देखकर छेड़छाड़ करने लगा। युवक की हरकतों का लड़की ने विरोध किया और इस घटना को अपने परिजनों को बताने को कहा।

विज्ञापन

मिट्टी तेल से भरी कैन किशोरी के ऊपर उड़ेल

father killed his daughter
इसी बात को लेकर भूरा ने वहां रखी मिट्टी के तेल से भरी कैन किशोरी के ऊपर उड़ेल दी। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती आरोपी ने उसमें आग लगा दी। लड़की को जलता देख आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए।

सभी लोग किशोरी को बचाने के प्रयास में लगे हुए थे, इसकी का फायदा उठाते हुए आरोपी भूरा वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना लड़की की मां भगवती को दी। भगवती जब तक घर पहुंची, उसकी बेटी बुरी तरह जल चुकी थी।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर भूरा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed