{"_id":"9f8a001f08be90548db2ae7d3b3cf5b6","slug":"father-killed-daughter-for-his-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने की अपनी शादी के लिए बेटी की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पिता ने की अपनी शादी के लिए बेटी की हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एक शख्स ने तीसरी शादी के लिए अपनी 13 साल की बेटी को मार डाला। हत्या में आरोपी की मां भी शामिल है। उस पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
मनसा जिले के गुराड़ी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय लखविंदर सिंह शादी करना चाहता था, लेकिन बेटी के कारण रिश्ता नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लखविंदर की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। उसकी 13 साल की बेटी अमनदीप कौर पहली शादी से थी।
पहली शादी से साल 2009 में तलाक के बाद उसे अमनदीप की कस्टडी मिली थी। लखविंदर ने इसके बाद दूसरी शादी की, लेकिन वो भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी।
पुलिस के मुताबिक लखविंदर अब तीसरी शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी बेटी अमनदीप इसमें रुकावट बनी हुई थी। बेटी के कारण कोई भी उसका रिश्ता कबूल नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
तब लखविंदर की मां बलजित कौर ने अमनदीप को रास्ते से हटाने का फैसला किया और गुरूवार रात आरोपी पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
जब अगले दिन पड़ोसी ने लखविंदर के घर पर लड़की की लाश देखी तो उसने पुलिस में खबर की। आरोपी पिता अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।