फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father killed by daughter's boyfriend in amroha

पत्नी और बेटी ही बनीं जान की दुश्मन, दी थी सुपारी

Tue, 01 Oct 2013 08:20 AM IST
अमर उजाला, अमरोहा
अमर उजाला, अमरोहा Updated Tue, 01 Oct 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
father killed by daughter's boyfriend in amroha

बेटी की दूसरी शादी का विरोध करना रौनक को भारी पड़ गया। बीवी और बेटी ने एक महिला तांत्रिक को 18 हजार रुपए की सुपारी दे दी।

विज्ञापन

महिला तांत्रिक के इशारे पर खुद बेटी के प्रेमी ने घर में सोते समय रौनक की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपियों को बेनकाब कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है। देहात थाना क्षेत्र के चक धनौरा गांव में 25/26 सितंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने रौनक अली की घर में सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी।


हालांकि, उस समय परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया था। लेकिन पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी राबिया की जुबान लड़खड़ाई तो सख्ती पर सारे राज खुलते चले गए।


बताते हैं कि रौनक ने दो साल पूर्व अपनी बेटी शबनम की शादी मुरादाबाद के रहने वाले शाहनवाज से की थी। लेकिन, शबनम की पति से नहीं बनी और वो मायके आ गई।


इश्क

राबिया और शबनम का शहर के मुहल्ला नल में तंत्रमंत्र का काम करने वाली अफसाना के घर आना जाना था। यहां शबनम की मुलाकात माहिर से हुई। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया।


बेटी दूसरी शादी करना चाहती थी, मगर राबिया की रजामंदी के बावजूद रौनक विरोध कर रहा था। इसलिए राबिया ने अफसाना को 18 हजार रुपए में पति की सुपारी दे दी।


अफसाना के कहने पर माहिर ने सोते समय रौनक की गोली मारकर हत्या कर दी।


मां-बेटी ने देखा था मौत का तमाशा

माहिर ने जब रौनक को गोली मारी तो राबिया और शबनम जाग रहीं थीं। दम तोड़ने के बाद मां-बेटी ने शोर मचाया। तब तक माहिर फरार हो चुका था। इसके बाद चीख पुकार का नाटक देखने वाले ग्रामीणों ने सोमवार को हत्या का खुलासा होने पर दांतों तले अंगुली दबा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed