फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father in law tried rape with daughter in law

ससुर बना असुर, बहू पर हुई नीयत खराब

Wed, 02 Oct 2013 10:47 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 02 Oct 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
father in law tried rape with daughter in law
हरियाणा में गुड़गांव सेक्टर दस थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुर पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर दस थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी करीब सवा साल पहले फर्रूखनगर खंड के एक गांव में हुई थी। उसके पति नौसेना में कार्यरत हैं। पिछले दिनों वह अपने मायके गई थी। 


सोमवार को उसका ससुर उसके मायके गया। शाम को घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

विज्ञापन


आरोपी ने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने परिवारवालों की मदद से आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed