{"_id":"1d6d066beaa5c49652b8904ce84fb57a","slug":"father-in-law-raped-woman-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर बना शैतान, बहू के साथ रेप कर जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ससुर बना शैतान, बहू के साथ रेप कर जंगल में फेंका
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 13 Dec 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई-नवेली दुल्हन के हाथ सिर्फ ढाई महीने पहले पीले हुए थे। बड़े अरमानों से मां-बाप ने उसे विदा किया था। लेकिन युवती ने जो ख्वाब सजाए थे, वो पल भर में बिखर गए। दहेज की मांग से शुरू हुई प्रताड़ना दरिंदगी तक जा पहुंची।
विज्ञापन
उसने कभी सोचा नहीं था कि जिस घर में वह लक्ष्मी बनकर जा रही है, वहीं उसकी अस्मत तार-तार हो जाएगी। पिता समान ससुर ने ही उसकी आबरू लूट ली।
विज्ञापन
हनीमून पर पत्नी के साथ हैवानियत
विज्ञापन
सात जन्मों का साथ निभाने के लिए जिस युवक ने उसका हाथ थामा था, वो पिता की हैवानियत पर मूक दर्शक बना रहा। यह घटना गौतमबुद्धगनर जिले के बिसरख कोतवाली की है।
जानकारी के मुताबिक बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिवार रहता है। युवती के परिवार ने एक युवक से उसकी शादी कर दी थी। ढाई माह पहले हुई शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी।
मां को बंधक बनाया, बेटी से किया गैंगरेप
आरोप है कि एक सप्ताह पहले सास और ससुर ने युवती से मारपीट की। नवविवाहिता ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे जंगल में जाकर फेंक दिया। इसमें उसके पति की भी मौन सहमति थी।
बाइक के एक नंबर ने खोल दी नाजायज रिश्ते की पोल
वहां से किसी तरह वह अपने मायके वालों के पास पहुंची। जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के पास वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गई तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके कारण उसे अदालत की शरण जाना पड़ा।
पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया था। हालांकि, अदालत के आदेश का पालन करते हुए रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।