{"_id":"2dc8ce906421ead200f8b235e3d3b8bc","slug":"father-in-law-killed-by-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठ्ठी भर सरसों के लिए अपनों ने ही मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मुठ्ठी भर सरसों के लिए अपनों ने ही मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 12 Mar 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
मामला एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र का है। यहां गांव बंथल में सरसों चोरी से बेच देने के आरोप में ससुर और दो देवरों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
घटना के बाद तीनों भाग गए। मृतका के भाई ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ेः किलर मॉम का अपने 3 मासूमों का बेरहमी से कत्ल
गांव बंथल निवासी राजबहादुर की पत्नी सोनवती का शव सोमवार की रात घर में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
कासगंज के रामनगर निवासी वीरपाल ने बहन सोनवती के ससुर रामप्रकाश और दो देवर ब्रजेश, रवि पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बकौल वीरपाल, सोनवती को उसकी सौतेली सास सूरजमुखी पसंद नहीं करती थी।
विज्ञापन
उफ! ऐसी क्रूरता कि इंसानियत भी सहम जाए
इसके चलते सास-बहू में अनबन चली आ रही थी। सोमवार दोपहर सूरजमुखी ने आरोप लगाया कि सोनवती ने चोरी-छिपे सरसों बेच दी है। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
आरोप है कि तभी ससुर और दोनों देवर वहां आ गए। उन्होंने लाठी-डंडे से सोनवती को पीटना शुरू कर दिया। सिर पर ईंट मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ेः बहन के प्यार में वो पागल था, मार डाला
जब घटना की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने सूचना मायके वालों व पुलिस को दी। पुलिस नामजदों की तलाश कर रही है।