बीमा की रकम लेने को बाप बोला, 'मेरा बेटा मर गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाप पर आरोप लगा है कि उसने महज बीमा की रकम लेने के लिए अपने ही बेटे को मरा हुआ घोषित कर दिया। अपने जिंदा बेटे को मरा हुआ बताकर निजी बीमा कंपनी से बीमा की रकम लेने वाले इस बाप के खिलाफ कंपनी ने शिकायत दर्ज करा दी है।
मुरैना शहर के पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला ने बताया कि टाटा एआईए लाईफ इंश्योरेंश ने एक झूठे दावे की अर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के मुताबिक राकेश कुलश्रेष्ठ ने घोषित किया था कि उनका 24 साल का बेटा पिछले साल ज्वाइंडिस के चलते मर चुका है। उन्होंने बताया कि इस बाप ने बीमा की 2.40 लाख की राशि लेने के लिए दावा किया था।
पिता ने जुटा लिए थे सभी दस्तावेज
कुलश्रेष्ठ अपने बेटे की मौत के सभी अहम दस्तावेजों को जैसे कि मृत्यु प्रमाण पत्र, स्थानीय पार्षद का सर्टिफिकेट, डॉक्टर का लिखित दस्तावेज जिसमें लिखा था कि उनका बेटा मर चुका है, पेश भी कर चुके थे। लेकिन जब बीमा कंपनी ने इसकी पड़ताल की तो उन्हें मालूम चला कि उनका बेटा मर चुका है।
कंपनी ने बताया कि इस पिता पुत्र की जोड़ी को आत्महत्या से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले पर आगे की जांच जारी है।