फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Father chained his daughter

बिन मां की बेटी को जंजीरों से बांधकर रखता था बाप, जानिए क्यों?

Wed, 03 Jun 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद) Updated Wed, 03 Jun 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
Father chained his daughter

गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में एक पिता को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने अपनी 19 साल की बेटी को जबरन एक झोंपड़ी में लोहे की जंजीरों से बांधकर रखा हुआ था।

विज्ञापन


लड़की की मां नहीं है और उसके पिता ने जबरन उसकी शादी करा दी थी। जब लड़की ने पति के साथ रहने से इनकार किया तो बाप ने उसे लोहे की जंजीरों से बांधकर झोंपड़ी में बंद कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने वसंतभाई राठवा को गिरफ्तार किया है और लड़की को छुड़ाकर बाल निकेतन में भरती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने के लिए ससुराल से भाग खड़ी हुई

Father chained his daughter

पुलिस ने बताया कि वसंतभाई राठवा की पत्नी की मौत हो चुकी है और वो अपनी बेटी के साथ रहता था।

कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी की शादी उसकी मर्जी के गांव के ही एक युवक से करा दी थी। लेकिन लड़की उस युवक के साथ नहीं रहना चाहती था, लिहाजा वो ससुराल से भाग खड़ी हुई।

लड़की गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और ससुराल से भागकर अपने प्रेमी के पास जा पहुंची। जब लड़की के घर वालो को इसकी भनक लगी तो उन्होंने खोजबीन शुरु की। काफी खोजबीन के बाद पास के एक गांव से दोनों को ढूंढ लिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता ने की मदद

Father chained his daughter

मारपीट के साथ लड़की के पिता ने उसे लोहे की जंजीरों से बांधकर झोंपड़ी में डाल दिया। बाप ने बेटी को लोहे की जंजीरो से इस कदर बांधा की वह हिल भी ना पाये।

एक सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी खबर मिली तो उसने वुमेन हेल्पलाइन से सम्पर्क किया और इसके बाद पुलिस की मदद से लड़की को बाहर निकाला गया।

राठवा को जल्द ही पुलिस ने बेटी को कब्जे में रखने और उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराने के जुर्म में हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed