{"_id":"64e543f6420aed5cfb2c74368c41ee0f","slug":"father-beats-infant-then-posts-pic-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर बच्चे की ये फोटो डालने पर पिता को हुई जेल!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक पर बच्चे की ये फोटो डालने पर पिता को हुई जेल!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Aug 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में एक फ्रांसीसी पिता ने अपने नौ माह के बेटे की पिटाई कर दी और जख्मी हालत मे उसकी फोटो फेसबुक पर डाल दी। इस घटना के बाद आरोपी पिता पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह बच्चे का रोना बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए गुस्से में उसकी पिटाई कर दी और बाद में मजाक-मजाक में उसके घायल अंगों की फोटो फेसबुक पर डाल दी।
विज्ञापन
फेसबुक पर बच्चे की ऐसी फोटो देख आरोपी के एक दोस्त ने नॉर्थ फ्रांस स्थित ऐसने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नवजात बच्चे को टॉर्चर करने के आरोप में मां-बाप दोनों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि वास्तव में बच्चे की हालत बहुत ही खराब थी। इस घटना की जांच करने पर पता चला कि बच्चे की मां ने पुलिस को इस डर से सूचना नहीं दी कि उसका पति उसे छोड़ देगा।