{"_id":"84cc171fe04248bc3235c76094731871","slug":"father-arrested-for-rape-his-minor-daughter-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप या हैवान: चार साल से बेटी से कर रहा था रेप ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बाप या हैवान: चार साल से बेटी से कर रहा था रेप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करावल नगर इलाके में 16 वर्षीय बेटी के साथ पिछले चार साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पिता के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी सपरिवार करावल नगर में रहती है। परिवार में पिता के अलावा मां और 19 वर्षीय बड़ी बहन है। शुक्रवार को 42 वर्षीय पिता ने पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बड़ी बेटी ने पिता का विरोध किया और भागकर बाहर आ गई।
विज्ञापन
पिता ने किया रेप, बेटी ने जन्मा बच्चा
विज्ञापन
मां के आने के बाद उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसी दौरान वहां मौजूद छोटी बेटी ने भी पिता के करतूत के बारे में मां को बताया। उसने बताया कि पिता जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गत चार साल से दुष्कर्म कर रहे हैं। विरोध करने पर वह उसकी जमकर पिटाई भी करते हैं।
दो साल से थी तलाश, प्रेमिका के फ्रीजर में मिली लाश
यह सब सुनने के बाद महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर करावल नगर थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने शिकायत के बाद 16 वर्षीय किशोरी की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है जबकि उसकी बड़ी बहन स्नातक कर रही है।