{"_id":"b03593b9cb2c367af1d9e5b65f367462","slug":"father-and-step-mother-sold-their-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने किया ऐसा काम कि अब वो हर इंसान से डरती है","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पिता ने किया ऐसा काम कि अब वो हर इंसान से डरती है
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 31 Oct 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में दो दिन से भर्ती चेतना (बदला हुआ नाम) अब किसी भी व्यक्ति के नजदीक आने से डरती है।
विज्ञापन
चेतना ने बुधवार को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) से अपना दर्द साझा किया। उसने अपने ही पिता पर उसे बेचे जाने और विरोध करने पर बेसहारा छोडे़ जाने का आरोप लगाया है।
मधुबनी (बिहार) निवासी इस किशोरी ने बुधवार को बीके अस्पताल से तीन बार भागने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्टाफ ने उसे रोका और इस बात की जानकारी सीडब्ल्यूसी को दी।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी सदस्यों को चेतना ने बताया कि उसे किसी भी व्यक्ति को अपने पास आते देख डर लगता है। उसे उसके पिता ने गांव के ही किसी व्यक्ति को बेच दिया था। इस काम में उसके चाचा और उसकी सौतेली मां भी शामिल थी।
विज्ञापन
खरीदार उसे गांव के पास एक जंगल में ले गया, जहां उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसे चाकू दिखाकर उसे डराने का प्रयास किया। लेकिन वह उसके चंगुल से भाग निकली।
चेतना ने बताया कि इसके बाद वह घर पहुंची। जहां उसके चाचा और पिता ने उससे कहा कि दिल्ली मेला देखने जाना है। फिर वह रविवार को उसे बल्लभगढ़ स्टेशन पर बैठाकर भाग गए।
कमेटी की सदस्य गीता सिंह ने बताया कि किशोरी ने जो भी बयान दिया है उसके बारे में पुलिस को जानकारी दी जाएगी। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, उसे खांसी और बुखार है। किशोरी ने जो पता बताया उसके आधार पर उसके परिजनों को खोजा जाएगा।