फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father and sons poisoned in court.

कोर्ट में बंदी पिता-पुत्रों को खिलाया जहर, 1 की मौत

Sat, 27 Sep 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 27 Sep 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
father and sons poisoned in court.

आगरा जिला जेल से दीवानी में शुक्रवार को पेशी पर लाए गए बंदी पिता-पुत्रों को जहर खिला दिया गया। जेल पहुंचने पर तीनों की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें दाखिल करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


तीनों बंदियों को पुलिस ने एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम एक बंदी की मौत हो गई। बंदी विशाल ने अपने ताऊ समेत कई लोगों पर संपत्ति विवाद में जहर देने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने घटना की जानकारी ली। बंदियों का मजिस्ट्रेटी बयान कराया जा रहा है।
विज्ञापन


भीम नगर, जगदीशपुरा निवासी दिनेश चंद सोनी (60) पुत्र गिरीश प्रसाद, उसके बेटे योगेंद्र (26) और विशाल (22) जिला जेल में निरुद्ध हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक, पिता-पुत्रों की सिकंदरा में दर्ज मुकदमे के मामले में कोर्ट में शुक्रवार को पेशी होनी थी। सुबह पुलिस कस्टडी में उन्हें दीवानी लाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद अन्य बंदियों के साथ तीनों को शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे पुलिस जिला जेल लेकर पहुंची। जिला जेल में बंदियों को दाखिल किया जा रहा था तभी दिनेश और योगेंद्र उल्टियां करने लगे। कुछ देर बाद विशाल की भी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में ताऊ ने खिलाई जहरीली पूड़ी!

father and sons poisoned in court.

बंदियों के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की आशंका पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन के इंकार के बाद पुलिस ने तीनों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेश और योगेंद्र की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया। विशाल कुछ होश में था। पुलिस पूछताछ में विशाल ने अपने ताऊ का नाम लिया।

उसने बताया कि दीवानी परिसर में समझौता करने की बात कहकर पूड़ी खिलाई गई थी। सीओ मनीषा सिंह ने बताया कि योगेंद्र की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सिकंदरा में दर्ज मुकदमे में एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने पर सात सितंबर को दिनेश और योगेंद्र उर्फ रेंजो को जेल भेजा गया था। विशाल नाई की मंडी में दर्ज परिवाद में वारंट जारी होने पर 12 अगस्त को जेल भेजा गया था।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि दीवानी में पेशी के बाद दोनों पक्षों में सुलह को लेकर बातचीत हुई थी। इसी बीच खाने में विषाक्त पदार्थ खिलाने की बात विशाल के बयानों में आई है। मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लापरवाही पर दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed