फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Father and son cut the pennis of 5 year old child for urinating in the field

खेत में पेशाब करने पर काटा गुप्तांग

Thu, 05 Jun 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 Jun 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Father and son cut the pennis of 5 year old child for urinating in the field

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में पेशाब करने पर कुछ लोगों ने एक मासूम का गुप्तांग काट दिया।

विज्ञापन


घायल बच्चे को इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली गांव में हुई इस अजीब घटना ने लोगों को हिला दिया है। पांच साल के बच्चे रीताश पुत्र शेषराम का गुप्तांग काटकर गायब कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल मासूम को लेकर परिजन थाने पहुंचे तो उसे कालाकांकर सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुप्तांग काटकर गायब भी कर दिया

Father and son cut the pennis of 5 year old child for urinating in the field

शेषराम ने अपने बेटे रीताश को घर के करीब ही स्थित आम का बाग देखने के लिए भेजा था। कुछ देर बाद वह खून से लथपथ रोता हुआ घर लौटा।

उसकी हालत देख परिजन परेशान हो गए। रीताश ने बताया कि बाग के करीब आटा चक्की चलाने वाले शिव आसरे मौर्य के घरवालों ने उसे मारापीटा।

अचानक परिजनों ने देखा तो उसका गुप्तांग गायब था और खून बह रहा था। परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे तो पुलिस कालाकांकर सीएचसी ले गई।

अस्पताल में मौत से लड़ रहा है मासूम

Father and son cut the pennis of 5 year old child for urinating in the field

वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नवाबगंज पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और आरोपी शिव आसरे व उसके बेटे को थाने ले आई।

पूछताछ में दोनों ने घटना की बाबत अनभिज्ञता जताई। नवाबगंज एसओ आरके सिंह चंदेल ने बताया कि दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं था।

घायल बालक का पिता भी कोई विवाद नहीं बता रहा है। आरोपी शिव आसरे की उम्र करीब 80 साल है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, बुधवार को उसकी हालत गंभीर हो गई है। वह मासूम बच्चा अस्पताल में मौत से लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed