फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   father allegdley raped her daughter in bengluru

बाप या हैवान! बेटी से कर रहा था तीन महीने से रेप

Thu, 29 Aug 2013 01:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
father allegdley raped her daughter in bengluru

मां का पिता से तलाक हो गया था। 17 साल की बेटी कॉलेज की पढ़ाई के लिए अपने पिता के पास बंगलुरु गई थी। पिता ने उसका एडमिशन कॉलेज में नहीं कराया, क्योंकि उसकी मंशा कुछ और ही थी।

विज्ञापन


इस बाप पर अपनी ही बेटी से रेप का इल्जाम लगा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 40 वर्षीय आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह बंगलुरु में अपनी दूसरी पत्नी, दो बच्चों के साथ रहता है।
विज्ञापन


'पिता' ने मां से किया रेप, सजा भुगत रहा नवजात
विज्ञापन
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, पिता ने बेटी को किसी से इस बारे में मुंह न खोलने की धमकी दी थी। सोमवार को बेटी की शिकायत पर पुलिस ने उसे वाणी विलास अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में यौन प्रताड़ना की पुष्टि हुई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि लड़की अपनी मां के साथ बिहार में रहती थी। पिता ने स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन कराने का वादा कर उसे यहां लाया था।

मंगलवार को जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसका कहना था कि उसकी पहली पत्नी तलाक संबंधी मामलों के निपटारे के लिए बेटी का इस्तेमाल कर रही है।

सूचना पर लड़की की मां बंगलुरु आ गई है। लड़की को उसे सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed