चाची से छेड़खानी का किया विरोध तो ले ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में फतेपुर जिले के असोथर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने ग्रामीण को पीट-पीट कर मार डाला। ग्रामीण और आरोपियों के बीच सप्ताहभर पहले विवाद हुआ था।
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई।
असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव निवासी हरिशंकर मिश्र (55) के परिवार की एक महिला को सप्ताहभर पहले गांव के ही राजू नामक युवक ने छेड़ दिया था। इस बात को लेकर हरिशंकर के भतीजों ने राजू को पीट दिया था।
बुधवार सुबह हरिशंकर साइकिल से भूसा लेने खेत में गया। वहां पहले से घात लगाए राजू और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से जमकर पीटे जाने से वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
हरिशंकर की कराह सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसके परिवारवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी ने गांव निवासी राजू के अलावा दीपू पुत्र प्रेमनारायण, गिलकानी पुत्र रूपनारायण और रूपनारायण के दमाद जालौन निवासी अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि छेड़खानी को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने उल्टे हरिशंकर और उसके भतीजों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया था, जबकि छेड़खानी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो यह घटना न घटती। थानाध्यक्ष के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।