फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   farmer killed in the field in Allahabad

यूपी: किसान को खेत में पीटकर मार डाला

Fri, 26 Feb 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Feb 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
farmer killed in the field in Allahabad

इलाहाबाद के सुरवल चंदेल गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में ही किसान रामबहादुर उर्फ प्रधान का कत्ल कर दिया गया। उसे लकड़ी की पटरियों से पीटकर मार डाला गया। परिवार के लोगों ने लाश देखी तो चीख-पुकार और हंगामा मच गया। पुलिस पहुंची और खोजी कुत्ते को बुलाया।

विज्ञापन


शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आक्रोशित लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्काजाम भी किया।

सुरवल चंदेल गांव निवासी 36 वर्षीय रामबहादुर आदिवासी उर्फ प्रधान के पास अपना खेत नहीं था। वह दूसरों से बंटाई पर खेत लेकर फसल लगाता था।

खोजी कुत्ते के भौंकने पर दो लोग हिरासत में

farmer killed in the field in Allahabad

बृहस्पतिवार सुबह रामबहादुर करीब छह बजे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में मसूर की फसल देखने गया था। वह तीन घंटे बाद भी नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोजने निकले। वे खेत में पहुंचे तो रामबहादुर मृत पड़ा था। उसके मुंह से खून निकला था। गली घोंटने के निशान थे।

पास में ही लकड़ी की दो खून सनी पटरियां पड़ीं थीं। उन्हीं से पीटकर रामबहादुर को मारने की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद से मृतक का परिवार सदमे में है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या से नाराज लोगों ने रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। खबर पाकर शंकरगढ़ थानाध्यक्ष वशिष्ठ यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने कातिलों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर मनाया। मौके पर डॉग स्कवॉयड को भी बुला लिया। खोजी कुत्ता गांव में एक घर के सामने जाकर भौंकने लगा।

पुलिस ने उस परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया। अभी कातिलों का सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed