{"_id":"12b52bacb77c18656e8328512408eb80","slug":"faridabad-woman-raped-in-hathras-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमाने के बहाने बनाया बंधक, 10 दिन लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घुमाने के बहाने बनाया बंधक, 10 दिन लूटी अस्मत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में रहने वाली एक महिला के भाई ने पीड़ित युवती को घूमाने के बहाने एक गांव में बंधक बना लिया। वह 10 दिनों तक पीड़िता की अस्मत लूटता रहा। पीड़िता किसी तरह से उसके चंगुल से भाग निकली।
विज्ञापन
उसने फोन कर ससुरालवालों को सूचना दी तो वे उसे घर ले आए। यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है।
एसजीएम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला का भाई मोहर सिंह उसे घुमाने के बहाने हाथरस स्थित सादाबाद गांव ले गया और दस दिन तक उससे बलात्कार किया।
विज्ञापन
किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर ससुराल वालों को फोन पर आपबीती सुनाई। बाद में वे लोग पीड़िता को वहां से फरीदाबाद लाए।
रेप के बाद बनाया एमएमएस
दूसरी घटना में सेक्टर-85 में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसका एक रिश्तेदार संदीप झा घर पर आया था। उसने उसकी चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीते ही बेहोशी सी छाने लगी। बाद में संदीप ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
इस दौरान उसने मोबाइल पर एमएमएस भी बनाया और कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींचे। बाद में इन वीडियो के जरिए उसने कई बार ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।