{"_id":"c07d70cbe23e91ae55ce964c3cbafbc5","slug":"family-killed-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को मिली प्यार की सजा, परिजनों ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लड़की को मिली प्यार की सजा, परिजनों ने उतारा मौत के घाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव हरनागरपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लड़की को पड़ोस के लड़के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला होकर परिवारीजनों ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से परिजन फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हरनागरपुर निवासी लड़की इंटर की छात्रा थी। उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से संबंध थे। बुधवार रात लड़की को उसके परिवारीजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की के तीनों भाई उसे पीटते हुए घर की ओर ले गए। बताया जाता है कि किशोरी के भाइयों ने लड़के को भी पीटा था। शुक्रवार सुबह किशोरी को उसके भाइयों और पिता ने फिर से पीटा। अत्याधिक पिटाई से लड़की की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर में लगभग एक बजे परिवारीजनों ने शव को घर के पीछे ही जला दिया। इसके बाद सभी घर में ताला डालकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर शाम लगभग छह बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में ले लिया है। देर रात खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी। वहीं गांव में घटना के बाद से दहशत के चलते कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
एसपी श्रीकांत सिंह का कहना है कि गांव हरनागरपुर में अवैध संबंधों के चलते एक लड़की के सुसाइड करने की सूचना है। उन्होंने ऑनर किलिंग की घटना से इनकार किया है।