फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   family burnt woman in love affair

पिता के थे अवैध संबंध, बेटे ने लिया बदला

Wed, 07 May 2014 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, इंदौर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, इंदौर Updated Wed, 07 May 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
family burnt woman in love affair

पिता के दूसरी महिला से चल रहे अवैध संबंध से वह इतना नाराज था कि उसे एक खौफनाक निर्णय लेना पड़ा।

विज्ञापन


पहले तो उसने अपने पिता को समझाया फिर उसके साथ लिव-इन में रह रही उस महिला को भी समझाया, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

घटना इंदौर के बेटमा की हैं, जहां परिवार के मुखिया ने कुछ समय पहले एक महिला को लिव-इन में रख लिया, इस बात पर घर में विवाद हुए तो परिवार के बड़े बेटे ने उस महिला की हत्या कर दी।

विज्ञापन

महिला के साथ लिव-इन में रहने लगा था पिता

family burnt woman in love affair

पुलिस के अनुसार बेटमा के घाटा बिल्लौद चौकी के पास रहने वाली रूखसाना को विगत 3 मई की सुबह गंभीर रूप से जल जाने पर अस्पताल में लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उसे गांव के ही युवक ने जिंदा जलाया था। जांच अधिकारी ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी का पिता लतीफ ने कुछ महीनों पहले रूखसाना को अपनी रखैल बनाकर रख लिया था।

रूखसाना ने पुलिस को दिए मृत्यु पूर्व कथन में बताया था कि इसी बात को लेकर लतीफ की पत्नी मदीना व दो बेटे शाहरूख व सादिक अकसर घर में विवाद करने लगे थे।

घर में होता था हरदम विवाद

family burnt woman in love affair

घटना के दिन भी उन तीनों का लतीफ से जमकर विवाद हुआ था। इसी बीच घर के बड़े बेटे के साथ मिलकर जमकर मारपीट की व उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी थी।

घटना के बाद आरोपी उसे जलता हुआ छोड़कर फरार हो गए थे। चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी तब एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया जा सका था। पुलिस ने लतीफ, मदीना, शाहरूख व सादिक के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें: सास ने कहा दूसरे से बना लो 'संबंध'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed