नाबालिग गर्भवती के पेट पर कूदे हैवान, करा दिया गर्भपात
हैवानियत की हदें पार करते हुए एक परिवार ने अपनी 13 साल की गर्भवती रिश्तेदार के साथ ऐसा व्यवहार किया कि आपकी रूह कांप उठेगी। क्या कोई मासूम बच्ची के साथ इस तरह का दरिंदगी भरा व्यवहार कर सकता है।
मामला टेक्सास का है जहां एक ही परिवार के चार सदस्य अपनी एक रिश्तेदार के साथ दरिंदगी के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करके उसका गर्भपात कराया और बच्चे को कहीं फैंक दिया।
लड़की के बयान के मुताबिक उसका गर्भ ठहरा तो उसके घरवाले चिंता में आ गए कि बच्चे के बाप का पता नहीं और बच्चे की देखभाल का जिम्मा उनके सिर आ जाएगा। इसीलिए उन्होंने खौफनाक तरीके से बच्ची का गर्भपात करा दिया।
घरवालों की दरिंदगी और गर्भपात की शिकार लड़की ने तीन साल बाद सामने आकर केस दर्ज किया है। लड़की ने जब पुलिस को अपने ऊपर हुए अत्याचार की कहानी सुनाई तो पुलिसवाले तक कांप गए।
पहले दी गर्भनिरोधक गोलियां फिर दिखाई हैवानियत
लड़की ने बताया कि उसके चार रिश्तेदारों ने उसे जबरन दर्जनों गर्भनिरोधक गोलियां खिला दी। जब इससे भी उसका आठ माह का गर्भ नहीं गिरा तो उसे कमरे में कैद कर दिया गया। वो कई दिन तक भूखी प्यासी कमरे में बंद रही। घर के सभी सदस्य उसकी बेचागरी पर हंसा करते थे।
उसने कहा कि उसके घर के लोग नहीं चाहते थे कि गर्भपात की योजना का पड़ोसियों को पता चल सके। इसलिए वो दिन में उसे कमरे में बंद रखते और रात होते ही गर्भपात के नए नए तरीके अपनाते।
हाथों में ठोंक दी कीलें, पेट पर कूदे लोग
उसके साथ सबसे ज्यादा हैवानियत तब की गई जब गर्भनिरोधक गोलियों का असर न देखकर घर के लोग पागल से हो गए। आरोपियों ने मिलकर पहले तो उसके हाथों को फर्श पर कील से ठोंक दिया उसके बाद उसके पेट पर कूदने लगे।
वो बेतहाशा दर्द से चिल्लाई लेकिन उन्होंने उसकी आवाज रोकने के लिए उसके मुंह पर कुशन रख दिया। एक आदमी उसके पेट पर बैठकर पेट पर ही लात घूंसे मार रहा था। पेट पर हुए लगातार प्रहारों से उसका मिसकैरेज हुआ और शरीर से खून निकलता देखकर वो लोग खुशी मनाने लगे। ये सारी हैवानियत शाम पांच से रात 11 बजे तक चली।
मरे बच्चे को जलाने का किया प्रयास
लड़की ने बयान में कहा कि जब वो बेहोश हो गई तो उन दरिंदों ने उसे एक बाथटब में फैंक दिया जहां वो पूरी रात बेहोश पड़ी रही। आरोपियों ने उसके अजन्में बच्चे को पेट से निकाल कर तारकोल की ग्रिल में जलाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक सुबह हो चुकी थी और ये काम देखकर लोग उनका अपराध जान जाते, उन्होंने किसी तीसरे व्यक्ति बच्चे का शव दे दिया।
लड़की कुछ दिन उसी घर में डरी सहमी रही और एक दिन मौका पाकर भाग निकली। उसके बयान के बाद उसके चार रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है और एक की तलाश जारी है।