फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fake marksheet

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 03 Nov 2013 11:58 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 03 Nov 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
fake marksheet

क्राइम ब्रांच ने चार हजार रुपए में फर्जी डिग्रियों से इंटर पास कराने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जीवाड़े में प्रयुक्त सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस का दावा है कि गिरोह का जाल बुलंदशहर के साथ दूसरे जिलों तक फैला हुआ है। कौशांबी जिले के एक कालेज का नाम सामने आया है।

एसएसपी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। समय सिंह की अगुवाई वाली टीम ने फर्जी मार्कशीट और अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने सिकंदराबाद एसओ जितेंद्र कालरा की मदद से शुक्रवार को बस से उतरते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपियों का कहना था कि वह चार हजार से दस हजार रुपए लेकर लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री देते हैं।

अहम चीजें बरामद
पुलिस आरोपियों से एक लैपटॉप, एक स्कैनर, प्रिंटर, विभिन्न स्कूल, प्रधानाचार्य, रजिस्ट्रार आदि की 20 मुहर, 48 हाईस्कूल इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट, 22 शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद की फर्जी सनद, टीसी रजिस्टर आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े गिरोह के तार नकल माफिया जुडे़ हैं। गिरोह स्टूडेंट्स से रुपए लेकर शर्तिया पास कराने का गोरखधंधा करता था।

कोई बच्चा फिर भी फेल हो जाए तो उसे फर्जी डिग्री, सर्टिफिकेट्स पकड़ा देते थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई क्राइम ब्रांच समय सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य बाकायदा बच्चों को हाईस्कूल-इंटर पास कराने का दावा कर उनसे फार्म भरवाता है।

गिरोह के नकल माफिया से तार जुड़े हुए हैं और वह कौशांबी जिले के एक दो कालेज से फार्म भरवाकर बच्चों को नकल कराकर पास करा देते हैं। अगर इनमें जो बच्चे फेल हो जाते हैं, उन्हें फर्जी मार्कशीट सनद बनाकर दे देते हैं।


लाखों रुपए का चूना लगाया

एसएसपी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जालसाजी कर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया है।

आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। आरोपियों के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

नौकरी-शादी के लिए बनवाई डिग्रियां

पुलिस के मुताबिक कई लोगों ने पकड़े गए आरोपियों से अधिकांश लोगों ने नौकरी के लिए फर्जी डिग्रियां बनाईं।

कुछ लोगों ने तो खुद को पढ़ा लिखा दिखाकर लड़की वालों को धोखा देकर शादी करने के लिए फर्जी डिग्रियां तैयार कराईं। पुलिस गिरोह से डिग्रियां बनाने वाले लोगों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed