फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fake currency smuggler arrested in allahabad

नकदी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का सौदागर

Mon, 25 May 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगतपुर/इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जगतपुर/इलाहाबाद Updated Mon, 25 May 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
fake currency smuggler arrested in allahabad

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने रविवार दोपहर सैदाबाद रेलवे क्रासिंग से नकली नोटों के सौदागर राममिलन पटेल को दबोच लिया। राममिलन के पास से 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


98 नोट 500 के तथा एक नोट 1000 रुपये का है। राममिलन पश्चिमी बंगाल के मालदा से नकली नोट लाता था और इसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले अपने भाई मदन की मदद से खपाता था।
विज्ञापन


उसे जाली नोट मालदा का हनीफ मुहैया कराया था। 35 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट दिए जाते थे। राममिलन मेजा के ऊंचडीह बाजार के हुल्का गांव का रहने वाला है। उसे एसटीएफ के एसआई अजय कुमार सिंह, अतुल सिंह और एसओ उतरांव धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित को दिलाए थे नकली नोट

fake currency smuggler arrested in allahabad

सीओ एसटीएफ प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि राममिलन नकली नोटों की ऑन डिमांड सप्लाई भी करता था। वह रविवार को करछना के विकास शुक्ला को 50 हजार रुपये के नकली नोट सौंपने के लिए क्रासिंग पर पहुंचा था। उस पर लंबे समय से एसटीएफ की नजर थी।

सीओ के मुताबिक हनीफ की ससुराल बंगलादेश में है। वहीं से उसको नकली नोट मिलते हैं। हनीफ के संपर्क में इलाहाबाद के कई लोग हैं। राममिलन के भाई की भी तलाश की जा रही है। नकली नोट पाकिस्तान में छपते हैं।

एसटीएफ सीओ के मुताबिक राममिलन ने ही नैनी के अमित केसरवानी को डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराए थे। अमित ने नकली नोट चौक की एचडीएफसी शाखा में जमा कराए थे। अमित को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed