फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   faimily feard by black magic in muzaffarnagar

लाल कपड़े में बांधकर गेट पर रखे चार बकरों के सिर, मची खलबली

Mon, 12 Oct 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Oct 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
faimily feard by black magic in muzaffarnagar

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के गांधी नगर में एक मकान के गेट पर तांत्रिक क्रिया किए जाने से लोगों में खलबली मच गई। लाल कपड़े में बंधी बकरे की चार गर्दन और अन्य सामग्री कब्जे में लेकर पुलिस ने जमीन में दफनाई। इससे नागरिकों में आक्रोश और भय व्याप्त है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर के एक मकान के गेट पर रविवार सुबह करीब छह बजे लाल कपड़े की पोटली लटकी हुई देखी गई। आसपास के लोगों ने फोन करते गृहस्वामी को मामला बताया।
विज्ञापन


लोगों के बीच तांत्रिक क्रिया के साथ ही विस्फोटक होने की भी चर्चा फैल गईं। क्षेत्र के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। कोई पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सहमे हुए घर के लोग भी अंदर ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए लोगों ने बुलाई पुलिस

faimily feard by black magic in muzaffarnagar

इसकी खबर पुलिस को कर दी गई। साथ ही विस्फोटक होने की भी आशंका जताई गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।

छानबीन की गई। पोटली को खोलकर देखा गया। उसमें अंदर बकरे की चार गर्दन समेत तांत्रिक क्रिया के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री पाई गई। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी इस प्रकार गेट पर तांत्रिक क्रिया की जा चुकी है।

कुछ लोगों ने इसे फिजां बिगाड़ने की कोशिश बताया। मामले के बाद क्षेत्र के लोगों में कई प्रकार की चर्चाएं हैं। जिसके गेट पर पोटली मिली वह काफी सहमे हुए दिखे। पुलिस ने बरामद सामग्री को ले जाकर खाली जगह में जमीन में दबा दिया है। साथ ही आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed