फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Failure to rape the girl killed

...और इस डर से वहशी ने बच्ची को मार डाला

Sun, 31 Aug 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 31 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
Failure to rape the girl killed

दुष्कर्म में असफल रहने के बाद भेद खुलने के डर से वहशी किशोर ने अबोध बच्ची की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए हथौड़े और फावडे़ को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंच घटना की जांच ली।

विज्ञापन


प्यार में अंधी 'मां' ने किया 'ममता' का कत्ल

जड़ौदा पांडा के मजरे शेरपुर निवासी ग्रामीण की आठ वर्षीय बच्ची पांच दिन पूर्व लापता हो गई थी। शुक्रवार को गांव के ही कक्षा दस में पढ़ने वाले एक किशोर पर संदेह होने के बाद जब उसके पिता ने उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया था।
विज्ञापन


पति करता है अप्राकृतिक सेक्स, मामला दर्ज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टीवी देखने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था, जब उसने दुष्कर्म का प्रयास किया तो बच्ची ने उसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। साथ ही कहा कि वह अपनी मम्मी को उसकी शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाइयों ने प्रेमी को दे दी खौफनाक मौत

भेद खुलने के डर से आरोपी ने बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसी बच्ची के घर से ही मिट्टी खोदने के लिए फावड़ा भी उठाकर लाया। अपने घर के आंगन में नल के पास गड्ढा खोदा। बच्ची को बोरी में भरने के लिए जब वह उसके पास गया तो उसके शरीर में हलचल दिखाई पड़ी।

फेसबुक फ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए कर दिया क्राइम

इस पर आरोपी ने हथोडे़ से उस पर कई बार वार किया और संतुष्ट होने पर उसकी लाश को बोरी में भर कर दबा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और मिट्टी खोदने का फावड़ा बरामद कर उसे जेल भेज दिया।


गले नहीं उतर रही पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने शुक्रवार की शाम बच्ची का शव मिलने के बाद आरोपी के अलावा गांव के ही तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया था, जो अभी भी थाने पर ही बैठे हुए हैं। उधर, घटनाक्रम के खुलासे को लेकर पुलिस की कार्रवाई ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना को गांव के बीच में अकेला किशोर भला कैसे अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed