फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Facebook's friend shot his girlfriend

फेसबुक पर हुए एक प्यार का यूं हुआ खूनी अंत!

Sat, 19 Apr 2014 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जबलपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जबलपुर Updated Sat, 19 Apr 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
Facebook's friend shot his girlfriend

फेसबुक पर हुई एक दोस्ती और प्यार का खूनी अंत सामने आया है। खून से लथपथ उस युवा जोड़े की लाश देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि मामला कितना पेचिदा रहा होगा।

विज्ञापन


दोनों ने कभी सपने में भी नही सोचा होगा कि ढाई साल पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती की कीमत दोनों को जान देकर चुकानी पड़ेगी।

पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फरनगर, गांव बचंदा कालन में रहने वाले राजपाल सिंह के बेटे विनीत सिंह (25) की मुलाकात ढाई साल पूर्व फेसबुक पर ज्योति कोरी से हुई थी।
विज्ञापन

ज्योति ने मिलने के लिए बुलाया था घर

Facebook's friend shot his girlfriend

फेसबुक की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच रोज बातें होने लगीं।

एक दिन विनीत ने ज्योति से मिलने की इच्छा जाहिर की। पहले तो ज्योति ने ना-नूकूर किया, फिर उसे जबलपुर बुलाया।

ज्योति के कहने पर विनीत सुबह जबलपुर और फिर वहां से भेड़ाघाट पहुंच गया। दोनों वहीं एक बगीचे में मिले और बातचीत करने लगे।

पुलिस के अनुसार, दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद विनीत ने कट्टा निकाला और ज्योति के सीने में रखकर चला दिया।

पुलिस ने ज्योति की लाश भी बरामद की

Facebook's friend shot his girlfriend

गोली ज्योति के सीने को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई। फिर विनीत ने अपने सीने में भी कट्टा रखकर फायर कर दिया।

गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। ज्योति ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, लेकिन वहीं विनीत जैसे-तैसे भीड़ के पास पहुंच गया।

वहां किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन इलाज के दौरान उसने ने भी दम तोड़ दिया।

मौत से पहले विनीत के बयान के आधार पर पुलिस ने ज्योति की लाश बागीचे से बरामद किया। पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed