फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   facebook lover cheated mumbai girl

फेसबुक प्रेमी से मिलने पहुंची, हुआ किडनैप

Mon, 24 Feb 2014 12:11 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
facebook lover cheated mumbai girl

घर छोड़कर आई मुंबई की युवती पुलिस को यूपी के गंजडुंडवारा में मिली। फेसबुक के जरिए उसका कथित प्रेमी बना युवक धोखेबाज निकला। युवती के पहुंचते ही युवक ने पहले से ही अपराध का ताना-बाना बुन लिया। उसे अपने चंगुल में लेकर दस लाख की फिरौती की मांग की।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच टीम के साथ मुंबई पुलिस ने कंपिल रूदायन क्षेत्र से युवती को बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

मुंबई निवासी युवती 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर अपने घर से निकली। मुंबई से मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर मथुरा आ गई।

चैटिंग के जरिए हुआ था प्रेम शुरू

facebook lover cheated mumbai girl

युवती के मथुरा पहुंचने पर कथित प्रेमी अमन पुत्र फुकरान खान निवासी मोहल्ला पूरब थोक गंजडुंडवारा उसे लेने मथुरा पहुंच गया। वहां से उसने युवती को लिया। उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। युवती के मोबाइल की सिम बदलकर नई सिम डाल दी और उससे दस लाख रुपये की फिरौती युवती के भाई से मांगी। मुंबई के मानपाड़ा थाने में युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

रविवार को क्राइम ब्रांच टीम एवं मुंबई पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। फिरौती मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

क्राइम ब्रांच टीम के जोगेंद्र सिंह ने बताया कि फेसबुक पर युवती और आरोपी अमन के बीच चैटिंग के जरिए प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद अमन ने युवती को कॉल कर अपने पास बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed