{"_id":"25eb27c63733f6befdd293e4e5b299e7","slug":"facebook-love-leads-medical-student-to-marry-with-another-religion-guy-now-quarrel-goes-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कर युवती ने किया फेसबुक प्रेमी से निकाह, बवाल जारी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
धर्म परिवर्तन कर युवती ने किया फेसबुक प्रेमी से निकाह, बवाल जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 28 Feb 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद निवासी एक युवक के इश्क में मुस्लिम बनकर निकाह करने वाली मेडिकल छात्रा का मामला अब तूल पकड़ दिख रहा है। संभल में छात्रा को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 17 जनवरी को दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मेडिकल छात्रा को खोज लिया। मामले में मुरादाबाद के शहर इमाम रहीस अशरफ शनिवार को दोपहर एएसपी से मिलने संभल पहुंचे और पुलिस पर युवती को कोर्ट में नहीं पेश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उनके साथ मुरादाबाद से लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संयोजक मोहम्मद इकबाल भी आए लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। यह लोग एसडीएम को ज्ञापन देकर मुरादाबाद लौट गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि निकाह के बाद हाईकोर्ट ने मेडिकल छात्रा और उसके शौहर को संरक्षण देने के आदेश दिए हैं लेकिन पुलिस कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं और मेडिकल छात्रा को अवैध रूप से कैद कर रखा है। उसके शौहर को भी उत्पीड़ित किया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के इस युवक को प्रताड़ित किया है जिससे मेडिकल छात्रा ने निकाह किया था। इस मामले में मेडिकल छात्रा को अदालत के समक्ष पेश करने की मांग की गई है। ऐसा न करने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संयोजक मोहम्मद इकबाल का कहना है कि लड़की अमेठी की है और लड़का मुरादाबाद का है।
दोनों के बीच कई वर्ष पहले फेसबुक से प्यार हुआ। इसके बाद 25 दिसंबर 2015 को दोनों ने दिल्ली में निकाह किया और फिर लड़की ने धर्म परिवर्तन किया। हाईकोर्ट से सुरक्षा और संरक्षण मांगा। जिस पर कोर्ट ने सरकार को सुरक्षा और संरक्षण देने के आदेश दिए लेकिन पुलिस कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर रही है।
लड़की को बरामद किए हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गए पर अभी तक अदालत में पेश नहीं किया गया। संभल के पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना का कहना है कि मामला लड़की से जुड़ा हुआ है। लड़की के पिता ने बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। उसके बयान लेने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।