लॉ स्टूटेंड की फेसबुक आईडी हैक कर डाली अश्लील फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली इलाहाबाद विवि की छात्रा की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील फोटो लीक करने का मामला सामने आया है। छात्रा इलाहाबाद विवि में लॉ स्टूडेंट है।
छात्रा को इसकी खबर उस वक्त लगी जब उसके फेसबुक पर अश्लील फोटो और कमेंट तेजी से पोस्ट किए जाने लगे। उसने इसकी जानकारी घरवालों को देकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत कर्नलगंज थाने में दर्ज करवाई गई है।
छात्रा मूलरूप से बिहार की रहने वाली है और वह कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहती है। जानकारी के मुताबिक उसने फेसबुक आईडी बनाई थी लेकिन उसे दो वर्ष से आपरेट नहीं किया था।
छात्रा को अपनी ही सहेली पर शक
कुछ दिन पूर्व पीड़िता के एक दोस्त ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो और कमेंट पोस्ट किए गए हैं। उसने चेक किया तो कई दिन से यह काम चल रहा था। फेसबुक पर आखिरी बार 16 अप्रैल को कमेंट पोस्ट किया गया था।
छात्रा ने अपनी मां को फोन पर मामले की जानकारी दी। वह इलाहाबाद पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा के परिजनों ने आशंका जताई है कि फेसबुक आईडी को किसी सहेली ने ही हैक किया है। एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला जल्द ही साइबर क्राइम सेल को सौंप दिया जाएगा।