फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Facebook, Friendship, then FIR

फेसबुक, फ्रैंडशिप और फिर एफआईआर

Wed, 23 Jul 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 23 Jul 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
Facebook, Friendship, then FIR

फेसबुक, फ्रैंडशिप और एफआईआर। ये किसी फिल्म का नाम नहीं है, बल्कि यह वाकया हुआ है हरियाणा में रोहतक के युवक व सोनीपत की एक युवती के बीच।

विज्ञापन


हुआ यूं कि रोहतक के युवक की सोनीपत की एक युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती हो गई। बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन गौत्र मिलने के कारण शादी नहीं हो सकी।

युवक शादी के लिए अड़ा रहा और युवती के पास फोन करता रहा। लड़की ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

युवक प्रेमिका के साथ शादी की जिद पर अड़ा

Facebook, Friendship, then FIR

रोहतक के सेक्टर-14 निवासी एक युवक की दोस्ती फेसबुक पर सोनीपत निवासी एक युवती के साथ हो गई। सुधीर ने लड़की से उसके पिता का नंबर लिया और उनसे बात कर परिजनों को रिश्ते के लिए लड़की के घर भेज दिया।

यहां कहानी में ट्विस्ट आ गया। दोनों के गौत्र मिल गए और दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। युवक प्रेमिका के साथ शादी की जिद पर अड़ा रहा और लगातार फोन करता रहा।

उसे बार-बार शादी के लिए कहता रहा। युवती द्वारा परिजनों को बताए जाने पर उसका पिता युवक को समझाने के लिए रोहतक आया और फोन करने के लिए मना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर लड़की ने कराया केस दर्ज

Facebook, Friendship, then FIR

युवक के माता-पिता को भी बताया गया, लेकिन युवक नहीं माना। शिकायत अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दे दी। जांच अधिकारी सुशीला का कहना है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

बात शादी तक पहुंची थी, लेकिन गौत्र मिल जाने के कारण शादी से मना कर दिया। युवक युवती पर शादी के लिए दबाव बनाता रहा। युवती द्वारा शिकायत दिए जाने पर युवक पर केस दर्ज किया गया है।

वहीं, एक और घटना में फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक लड़की से जयपुर में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, जयपुर में बलात्कार

Facebook, Friendship, then FIR

मामला हिसार का है। यहां नाबालिग से फेसबुक पर दोस्ती कर जयपुर में दुष्कर्म करने और वीडियो क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 11 महीने बाद मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले में राजस्थान के भरतपुर जिले के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

17 वर्षीय पीडि़ता की शिकायत पर राजस्थान के भरतपुर के इंद्रा नगर निवासी मनीष मीणा के अलावा अमित सिंह, मनीष शर्मा, जगदीश, सीमा मीणा, हविशा, डिंपल, लक्ष्मीकांत मीणा, रमान, दीपक नागर व मनजीत नागर के खिलाफ उसका अपहरण करने और दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने व दुष्कर्म की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

वीडियो क्लीपिंग बनाकर करता था ब्लैकमेल

Facebook, Friendship, then FIR

पीडि़ता ने बताया कि मनीष मीणा व दीपक नागर से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई। फिर इन्होंने उससे चेटिंग करके अपने जाल में फंसा लिया और गत 19 अगस्त, 2013 को उक्त लोग उसे बहला-फुसलाकर उसे जयपुर ले गए।

जयपुर में उसे एक होटल में रखा और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मोबाइल से दुष्कर्म की वीडियो क्लीपिंग तथा फोटो बना ली।

उन्होंने क्लीपिंग को फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी। मामले की जांच कर रही एएसआई शीला देवी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed