फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   facebook friend rapes woman and dumps her

फेसबुक पर हुआ प्यार, रेप के बाद छीनी सोने की अंगूठी

Mon, 10 Nov 2014 12:24 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
facebook friend rapes woman and dumps her

सोशल साइट फेसबुक के जरिए प्यार ओर धोखाधड़ी के किस्से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फेसबुक पर चैटिंग करने के दौरान पुणे की एक युवती को अपने से एक साल छोटे युवक से प्यार हो गया।

विज्ञापन


देररात तक चैटिंग और फिर फोन पर बातचीत के बाद वे दोनों करीब आए और फिर वो हुआ जिसकी उम्मीद युवती को नहीं थी। युवक ने अपने घर में ले जाकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कई दिनों बाद जब युवती घर जाने लगी तो आरोपी ने उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली।
विज्ञापन


एक महीने बाद जब युवती को पता चला कि वह गर्भवती है। युवती ने कई बार उससे मिलने की कोशिश की लेकिन उसने हर बार मना कर दिया और कई बार उसके साथ बदसलूकी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक की पहचान बांद्रा में रहने वाले सत्यजीत एलियास विकी खरात (25) के रूप में हुई है।

देररात तक करते थे चैटिंग

facebook friend rapes woman and dumps her

मिड डे के अनुसार, पुणे की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाली पीड़िता पल्लवी कदम (बदला हुआ नाम) अपनी मां और बहन के साथ रहती है। इस साल अप्रैल में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए उसकी पहचान खरात से हुई थी।

फेसबुक पर शुरू हुआ चैटिंग का सिलसिला देर रात तक चलने लगा और दोनों ने फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी।

कुछ दिनों तक यूं ही बातचीत करने के बाद उन्हें प्यार हो गया और दोनों ने मिलने का फैसला किया। 26 वर्षीय पीड़िता जुलाई में खरात से मिले के लिए मुंबई गई, जहां से आरोपी ने बांद्रा ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, जब व‌ह घर जाने लगी तो आरोपी ने उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली।

जबरन कराया गर्भपात, की पिटाई

facebook friend rapes woman and dumps her

एक महीने बाद जब युवती को पता चला कि वह गर्भवती है तो आरोपी ने यह कहते हुए उससे दूरी बनानी शुरू कर दी कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद उसने युवती को पुणे के एक अस्पताल में ले जाकर उसका अबॉर्शन करा दिया।

अबॉर्शन के बाद आरोपी ने युवती को छोड़ दिया और उसके फोन व मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। यही नहीं उसने युवती को अपनी फेसबुक फ्रेंडलिस्ट से भी हटा दिया।

जब युवती दोबारा उससे मिलने के लिए गई तो उसने गालियां देते हुए उसके साथ बदसूलकी की और दोबारा न मिलने की चेतावनी भी दी।

निराश होकर युवती ने पुलिस की मदद ली और पुणे के सांघवी पुलिस स्टेशन में आरोपी खरात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जिसे पुणे पुलिस ने बांद्रा पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed