फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   facebook friend rapes an mba student in ahmedabad

फेसबुक पर करते थे मीठी बातें, घर बुलाकर रेप

Tue, 17 Mar 2015 01:49 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
facebook friend rapes an mba student in ahmedabad

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर दोस्ती के बाद मीठी-मीठी बातें करने वाले युवक ने युवती को घर बुलाया और बलात्कार किया। आरोपी हितेंद्र मंदारकर अहमदाबाद के ओधन का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है और एमबीए की छात्रा है। शिकायत में उसने बताया कि वह सोशल साइट के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी और फिर धीरे-धीरे उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


घटना से पहले आरोपी ने उसे अपने घर आने का न्योता दिया था। जिसके बाद वह उससे मिलने पहुंच गई और उसकी आबरू लुट गई।

कहा था सॉफ्टवेयर दूंगा और कर दिया रेप

facebook friend rapes an mba student in ahmedabad

टीओआई के अनुसार, पीड़िता को आरोपी ने एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर देने के बहाने अहमदाबाद स्थित घर बुलाया था और जब वह पहुंची तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया। उसने कई बार उसके साथ रेप किया।

आरोपी ने उसे किसी से घटना का जिक्र न करने की भी धमकी दी। उसने कहा कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो उसका परिणाम बुरा होगा।

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे मोबाइल और सोशल साइट पर भी अश्लील मैसेज भेजता था। उसने मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में अहमदाबाद ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 344 और 506 के अलावा आईटी एक्ट 66 ए के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed